Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

ओडिशा के उच्च न्यायालय में एक ही नाम वाले दो लोगों ने 2023 में पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त करने का किया दावा

562

ओडिशा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां दो लोगों ने 2023 में पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त करने का दावा किया है। जिसमें एक डॉक्टर और एक पत्रकार है और दोनों का नाम भी एक है। जिस पर ओडिशा उच्च न्यायालय ने दोनों को 24 फरवरी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।

जानकारी के अनुसार 2023 पद्म श्री पुरस्कार सूची में ओडिशा के ‘श्री अंतर्यामी मिश्रा’ का नाम था। साहित्य और शिक्षा में उनके काम के लिए उन्हें लिस्ट में शामिल किया गया था। हालांकि अंतर्यामी मिश्रा नाम के एक पत्रकार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पुरस्कार प्राप्त किया। इस पर उसी नाम के डॉक्टर ने धोखाधड़ी का दावा किया है। जहां उड़ीसा उच्च न्यायालय ने एक ही नाम वाले दो लोगों को 24 फरवरी को कोर्ट के सामने पेश होने का आदेश दिया है।

ITI

Comments are closed.