Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गायब विजय यादव की बरामदगी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, कहा तिसरी पुलिस पर नहीं है भरोसा

एसडीपीओ के आश्वाशन के बाद हटाया जाम

391

गिरिडीह। दो दिन से गायब विजय यादव की बरामदगी की मांग को लेकर तिसरी गावां मुख्य मार्ग स्थित सिंघो में बुधवार की सुबह ग्रामीणों सड़क जाम कर दिया। करीब दो घंटे सड़क जाम रहने के बाद मौके पर पहुंचे खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने लोगों को समझा के शांत किया और सड़क जाम को हटवाया।

मौके पर मौजूद गायब विजय यादव की पत्नी गीता देवी ने बताया कि उसका पति 27 जनवरी की शाम चीनी खरीदकर वापस लौट रहा था, जिसके बाद से उसका अब तक कुछ पता नहीं चला। उन्होंने कुछ लोगों पर आशंका जाहिर करते हुए अपने पति के अपहरण होने की बात कही। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि तिसरी थाना को विजय यादव के गायब होने की जानकारी देते हुए कुछ लोगों पर अपहरण का आशंका जाहिर की गई है। लेकिन तिसरी पुलिस अब तक अपहृत विजय यादव की कोई खोजबीन नहीं कर पाई है। कहा कि तिसरी में जब भी ऐसी घटना हुई है तो गायब लोगों का शव ही मिला है, जिस कारण उन्हें तिसरी पुलिस पर जरा भी भरोसा नहीं है।

sawad sansar

इधर सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने लोगों को आश्वस्त कराते हुए खुद से पूरे मामले की जांच करने और खोजी कुत्ते के प्रयोग कर गायब विजय यादव को ढूंढने का आश्वाशन दिया।

Comments are closed.