Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

छठ घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को दिया अर्ध्य

अरगाघाट, शिव शक्ति छठ घाट, आम घाट, शास्त्रीनगर छठ घाट सहित विभिन्न छठ घाटों में की गई आकर्षक सज्जा

596

गिरिडीह। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन गुरुवार को छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को श्रद्धा भाव से अर्घ्य दिया। गुरुवार को अहले सुबह से ही जहां एक ओर छठ व्रती छठ पर्व का मुख्य प्रसाद ठेकुंवा बनाने में जुट गई थी। वहीं दोपहर बाद सभी छठ व्रती डाला सजाने में जुट गईं और शाम होने से पूर्व छठ घाट पहुंचकर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को श्रद्धा भाव से अर्घ्य दिया।

sawad sansar

इस क्रम में गिरिडीह के प्रसिद्ध छठ घाट अरगाघाट में हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे और श्रद्धा भाव से अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं शहर के प्रमुख छठ घाटों में शामिल दिन दयाल छठ घाट, शिव शक्ति छठ घाट, आम छठ घाट,

शास्त्रीनगर छठ घाट, पेसरा बहियार छठ घाट के अलावे पचंबा स्थित बुढ़वा अहार छठ घाट, सोना आहार छठ घाट और अंदुडीह तेलिया आहार छठ घाट सहित अन्य छठ घाटों में भी अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए छठ व्रतियों के साथ-साथ भक्तों की भीड़ उमड़ी हुईं थी। इस दौरान कई छठव्रतियों ने अपने अपने घरो में भी अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया।

इस दौरन विभिन्न स्थानीय छठ पूजा समितियों के द्वारा छठ घाट को आकर्षक रुप से सजाया गया था। खास कर शिव शक्ति छठ घाट की सजावट देखने लायक थी। शिवशक्ति छठ पूजा समिति द्वारा पूरे घाट में आकर्षक लाईटिंग की व्यवस्था की गई थी।

वहीं अरगाघाट छठ घाट, आम छठ घाट, शास्त्रीनगर छठ घाट, पेसरा बहियार छठ घाट के अलावे पचंबा स्थित बुढ़वा अहार छठ घाट सहित विभिन्न छठ घाटों को आकर्षक रूप से सजाया गया था। वहीं विभिन्न छठ घाटों के अलावे पूरे शहर में छठ के गाने भक्तों के कानों भक्तिरस के साथ मिश्री घोल रहे थे।

Comments are closed.