Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मिले झामुमो जिला उपाध्यक्ष

दिया हर संभव मदद का भरोसा

839

गिरिडीह। गावां थाना क्षेत्र के गावां पुल पर कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों से झामुमो जिला उपाध्यक्ष इमारान अंसारी ने शनिवार को मुलाकात की। बता दें कि तीन दिन पहले गावां पुल पर एक बाइक सवार ने कुछ लोगों को जोरदार टक्कर मार दिया था, जिसमें अपने रिश्तेदार के घर पटना जा रहे मो0 मिन्हाजउद्दीन, मो0 इलियास उद्दीन, मो0 महबूब और मो0 सियास सहित पांच लोग घायल हो गये थे। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

इसी क्रम में झामुमो जिला उपाध्यक्ष इमरान अंसारी ने सभी घायलों से मिलकर हालचाल जाना तथा उन सभी को हर संभव मदद का भी भरोसा दिया। कहा कि सरकार से मुआवजे की भी मांग करेंगे और घायल परिवार को दिलाएंगे।

ITI

Comments are closed.