Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जागरूक जनता पार्टी ने किया बेंगाबाद और गांडेय प्रखंड में संगठन का विस्तार

सदस्यों को दिया दायित्व का प्रमाण पत्र

249

गिरिडीह। राधास्वामी संगठन और जागरूक जनता पार्टी की ओर से रविवार को बेंगाबाद प्रखंड के करणपुरा में सदस्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जागरूक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा, जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह और गांडेय विधानसभा प्रत्याशी शमीम अख्तर उपस्थित हुए। इस दौरान गांडेय विधानसभा क्षेत्र के बेंगाबाद और गांडेय प्रखंड में जागरूक जनता पार्टी का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री सिन्हा के द्वारा पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड उपाध्यक्ष, प्रखंड कोषाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, मीडिया प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारियों को पार्टी के द्वारा मनोनित पत्र दिया गया।

मौके पर बताया गया कि पूरे गांडेय विधानसभा क्षेत्र के हजारों युवाओं ने जागरूक जनता पार्टी में सदस्यता ली और गांडेय विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए पार्टी का समर्थन करने का निर्णय लिया। साथ ही संगठन की विचारधाराओं को जन जन तक पहुचाने की बात कही। सभा में राधास्वामी संगठन के प्रतिनिधियों के साथ काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Comments are closed.