Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

विधायक कल्पना सोरेन और सुदिव्य सोनू ने किया नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन

राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में भाग ले रहे प्रतिभागियों से मिलकर बढ़ाया उत्साह

928

गिरिडीह। राज्य सरकार द्वारा करोड़ो की लागत से नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, बीससूत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह ने इंडोर स्टेडियम में आयोजित छह दिवसीय राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में भाग ले रहे प्रतिभागियों से भी मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें जीत की बधाई दी।

इस क्रम में टूर्नामेंट के आयोजित गिरिडीह बैडमिंटन एसोसिएशन के सदस्यों ने भी पूरे उत्साह के साथ कल्पना सोरेन और सुदिव्य सोनू का स्वागत किया।

ITI

Comments are closed.