Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

निमियाघाट में सड़क हादसे में एक की मौत

नया कानून लागू होने के बाद जिले में पहला केस दर्ज

879

गिरिडीह। भारतीय न्याय संहिता सोमवार से लागू होने के बाद गिरिडीह में नए कानून के तहत पहला केस दर्ज सड़क हादसे को लेकर हुआ। निमियाघाट थाना में थाना कांड संख्या 0056/2024 में नए कानून के धारा 281/106 के तहत सोमवार की शाम हुए सड़क हादसे को लेकर अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज कर पुलिस अब जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम निमियाघाट थाना क्षेत्र के पोरदाग के खांकीकला में 39 वर्षीय प्रकाश महतो को एक अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। जहां घटना हुई, वो इलाका सूनसान था। इसलिए किसी की नजर घटना वाहन पर नही पड़ी। जब स्थानीय लोगों ने देखा तो घटना की जानकारी निमियाघाट थाना पुलिस को दिया। इस दौरान पुलिस भी पहुंची, और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन को तलाशने के लिए उस रुट के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।

ITI

Comments are closed.