Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

प्रखंड मुख्यालयों में सोमवार को भाजपाई करेंगे प्रदर्शन, बैठक कर बनाई रणनीति

0 1,105

गिरिडीह। राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, गिरती कानून व्यवस्था, सीजीएल परीक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में सोमवार को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय में भाजपा द्वारा रोषपूर्ण प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। प्रदर्शन को लेकर रविवार को निवर्तमान सदर विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी के आवासीय कार्यालय में बैठक कर तैयारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में गिरिडीह प्रखंड के चारो मंडल के अध्यक्ष सहित युवा, महिला, पिछडा मोर्चा अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हुए और प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर रणनीति तैयार की।

बैठक में सभी लोगो को सोमवार को दस बजे तक सिहोडीह आम बगान में एकजुट होने का निर्देश दिया गया। जहां से जुलुश की शक्ल में भाजपाई प्रखंड मुख्यालय पहुंचेंगे और जोरदार प्रदर्शन करेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, निवर्तमान विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, जिला महामंत्री सुभाषचंद्र सिन्हा, संदीप डंगायच, नवीन सिन्हा, दीपक स्वर्णकार, संजय सिंह, रंजीत राय, मिथुन चंद्रवंसी, दीपक पंडित, हरमिंदर सिंह बग्गा, उत्तम लाला, विक्की गुप्ता, सीताराम वर्मा, आकाश सिंह, कन्हैया ओझा, ओमप्रकाश गुप्ता, आकाश सिंह, प्रो0 विनीता कुमारी, सावित्री कुमारी, दीपक स्वर्णकार सहित कई भाजपाई उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.