Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

35 वाहिनी एसएसबी गिरिडीह में मधुमक्खी पालन को लेकर हुई कार्यशाला

विज्ञान केन्द्र से आए वैज्ञानिकों ने मधुमक्खी पालन से संबंधित दी कई अहम जानकारियां

742

गिरिडीह। शहर के बस स्टेंड के समिप स्थित एसएसबी 35 वाहिनी मुख्यालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बेंगाबाद कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ट वैज्ञानिक डॉ पंकज सेठ व वैज्ञानिक नवीन कुमार शामिल हुए। वहीं विज्ञान केन्द्र के तकनीकी सदस्य सरोज कुमार ने एसएसबी के जवानों को मधुमक्खी पालन से संबंधित कई अहम जानकारियां दी। साथ ही शहद के उपयोग एवं लाभ के बारे में भी बताया। कार्यशाला में सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी व कार्मियों ने भाग लेकर मधुमक्खी पालन करने के बारे में जानकारी प्राप्त की।

ITI

Comments are closed.