Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

तीन दिनों तक झारखंड से बंगाल जाने वाली बड़े वाहनों का प्रवेश निषेध

821

पश्चिम बंगाल इन दिनों बाढ़ की समस्या से जूझ रही है। इस बाढ़ का कारण पड़ोसी राज्य झारखंड को मानते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों नाराज दिख रही है।
ममता बनर्जी का यह आरोप है कि झारखंड सरकार झारखंड को बाढ़ से बचाने के लिए मैथन और पंचेत डैम के पानी को बंगाल में छोड़ दे रही। जिसके कारण बंगाल में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

पश्चिम बंगाल सरकार ने झारखंड से बंगाल आने वाली सभी बड़ी गाड़ियों पर रोक लगा दी है। मैथन के पास चेक पोस्ट पर पश्चिम बंगाल पुलिस ने गुरुवार,19 सितंबर शाम करीबन 7:00 बजे से झारखंड से बंगाल आ रहे बड़े वाहनों पर रोक लगा दी। जिसके कारण वाहनों की करीब 5 किलोमीटर लंबी कतार लग गई। इस संबंध में बंगाल पुलिस ने बताया कि वरीय अधिकारियों का आदेश है इसलिए अगले तीन दिन तक बंगाल में बड़े वाहनों का प्रवेश निषेध है।

ITI

Comments are closed.