Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

ससुराल आए युवक का पेड़ से झूलता मिला शव।

दो दिन पहले ही आया था ससुराल, सुबह घर से टहलने की बात कहकर निकला था मृतक

838

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के लोकाय थाना दानों खूंटा गांव के ऊपर बांध नाला के पास महुआ पेड़ में साड़ी के फंदे में झूलता हुआ एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जमामो गांव के केला तुरी के 25 वर्षीय दामाद सुरेश तुरी के रूप में हुई है।
लोकाय पुलिस को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी, मो अकील अहमद पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और स्थानीय लोगो की मदद से शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है की पेड़ की डाली से मृतक सुरेश की शव झूलता हुआ चरवाहा ने देखा था। हो हल्ला करने पर आस पास के लोग मौके पर जुट और मृतक की पहचान की।
मृतक सुरेश तुरी जमुआ के बालगो गांव का रहने वाला था। दो दिन पहले ससुराल पत्नी रीता से मिलने आया था। मृतक के ससुर ने बताया की तीन माह पहले वैशाख महीने में बेटी की शादी सुरेश से किए थे। वहीं मृतक की पत्नी रीता ने बताया की पति सुरेश बैंगलोर में मजदूरी करता था, कुछ दिन पहले लौट कर आया था। दो दिन से यही थी। रविवार की सुबह घूमने की बात कहकर घर से निकला था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

ITI

Comments are closed.