Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सदर अस्पताल के लिपिक वीरेंद्र कुमार ने भ्रष्टाचार के आरोपों को बताया बेबुनियाद, वायरल तस्वीर को बताया AI जनरेटेड

0 10

गिरिडीह : सदर अस्पताल गिरिडीह में प्रतिनियुक्त लिपिक वीरेंद्र कुमार ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ लगाए जा रहे भ्रष्टाचार, आय से अधिक संपत्ति और विदेश यात्रा से जुड़े आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ भ्रामक और तथ्यहीन खबरें प्रसारित कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके पास चार निजी वाहन और आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप लगाया जा रहा है, जबकि यह पूरी तरह गलत है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास जो मकान और अन्य संपत्तियां हैं, वे पैतृक हैं।

sawad sansar

थाईलैंड में मसाज लेते हुए वायरल हो रही तस्वीर के संबंध में उन्होंने कहा कि उक्त तस्वीर AI से तैयार की गई है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास अब तक पासपोर्ट और वीजा तक नहीं है, ऐसे में विदेश यात्रा करने का सवाल ही नहीं उठता।

लिपिक ने कहा कि इससे पहले भी उनके खिलाफ षड्यंत्र के तहत पत्राचार किया गया था। उस मामले में विभागीय जांच हुई थी और जांच में उन्हें निर्दोष पाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अब एक बार फिर कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमनाथ मुखर्जी के आवेदन के आधार पर वर्तमान में उनके विरुद्ध विभागीय जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद विभाग की ओर से जो भी आदेश दिया जाएगा, उसका पालन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे आरोपों और वायरल तस्वीरों को तथ्यों की पुष्टि किए बिना प्रसारित करना उचित नहीं है और इससे किसी व्यक्ति की सामाजिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.