Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

विजय जुलूस के दौरान बाजा बंद कराने पर भड़के भाजपाई

0 127

गिरिडीह। पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में मिली प्रचंड जीत के बाद भाजपाईयों द्वारा निकाला गया विजय जुलूस जब बड़ा चौक पहुंचा तो पुलिस प्रशासन के द्वारा में गाना बंद करा दिया। इस दौरान डीएसपी नीरज कुमार सिंह ने भड़काउ गाने पर एतराज जताते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का भड़काऊ गाना नहीं बजेगा। इसके बाद भाजपाई कुछ देर के लिए आक्रोशित हो गए। इस मुद्दे को लेकर बड़ा चौक पर कुछ देर के लिए भाजपाइयों में भारी आक्रोश का माहौल देखने को मिला हालांकि वरीय नेताओं के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।

पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजित राय, दिनेश यादव, चुन्नूकांत, नविन सिन्हा सहित अन्य भाजपाईयों ने कहा कि जय श्रीराम का नारा लगाना और गाना बजाना क्या गलत है। कहा कि जय श्रीराम का नारा और गाना हिंदुस्तान में नहीं बजाएंगे तो क्या पाकिस्तान में जाकर बजाएंगे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.