Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह बेंगाबाद स्थित फिटकोरिया पेट्रोल पंप के समीप मिला युवक का शव

परिजनों ने मृतक के साला व अन्य पर लगाया हत्या का आरोप

866

गिरिडीह। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फिटकोरिया स्थित पेट्रोल पंप के समीप में मंगलवार की देर रात 37 वर्षीय अरुण मंडल का शव लावारिश स्थिति में मिलने से सनसनी फेल गई। मृतक अरुण मंडल बेंगाबाद थाना क्षेत्र के ही रातडीह गांव का रहने वाला था। मृतक मंगलवार की शाम घर से निकला था। वहीं चंद घंटे बाद ही उसका शव फिटकोटिया पेट्रोल पंप के समीप मिला। मामले की जानकारी मिलते ही बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया। वही घटना के दूसरे दिन बुधवार को एसडीपीओ बिनोद रवानी के पहल पर सिविल सर्जन ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन करते हुए डॉक्टर राजीव कुमार और फजल को पोस्टमार्टम की जिम्मेवारी दी।

sawad sansar

इधर मृतक के परिजनों ने अरूण मंडल के साला अजय मंडल और भीम मंडल पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि अरुण के साथ दस दिन पहले रातडीह गांव के संतोष मंडल, लीलो मंडल और बजरंगी मंडल समेत चार लोगो का किसी बात को लेकर मारपीट हुआ था। परिजनों ने चारो पर इसी मारपीट का आधार बनाते हुए चारो पर हत्या का आरोप लगाया है और थाना में आवेदन देकर कारवाई की मांग की है। वहीं चारो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

ITI

Comments are closed.