Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

लोकतांत्रिक सहभागिता का सशक्त संदेश देते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार ने भरा गणना प्रपत्र

लोगों से की एसआईआर-2026 अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील

0 16

गिरिडीह। झारखंड में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर-2026) के दौरान सदर विधायक सह उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर एवं आवास, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदीव्य कुमार ने रविवार को स्वयं अपना गणना प्रपत्र भरकर अभियान में सहभागिता सुनिश्चित की। उन्होंने अपना भरा हुआ गणना प्रपत्र जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव को सौंपा।

इस दौरान मंत्री सुदीव्य कुमार ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया की मूल आवश्यकता है। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराने तथा एसआईआर -2026 अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

sawad sansar

वहीं उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि जिला प्रशासन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध संचालन में विशेष ध्यान दे रहा है। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र की उपलब्धता, उसका संग्रहण एवं अद्यतन कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए समय पर गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची का शुद्धिकरण एवं अद्यतन कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जा सके।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.