Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम की समाप्ति के बाद वापस जा रहे स्कूली बच्चो के ऑटो और पिकअप वैन में हुई जोरदार टक्कर

452

लातेहार में एक सड़क दुर्घटना हुई है। जिसमे 10 बच्चे समेत 12 लोग जख्मी हुए है। इस दुर्घटना में पिकअप वैन और ऑटो की जोरदार टक्कर हुई है।

जानकारी के अनुसार ये हादसा लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र में हुआ है। जहाँ गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चे ऑटो पर सवार होकर वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक पिकअप वाहन से ऑटो की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पर सवार सभी बच्चे घायल हो गए। इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से बालूमाथ सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया।

ITI

Comments are closed.