Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

लाखों का केबल तार पर चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

0 32

गिरिडीह। निमियाघाट थाना क्षेत्र के डीवीसी निमियाघाट सब स्टेशन के पीछे खेत में जारी 132 केवी ट्रांसमिशन लाईन बिछाने का कार्य के दौरान बीती रात गार्ड को धमका कर करीब 15 लाख का कॉपर तार चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बुधवार को निमियांघाट थाना में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने बताया कि मामले में कांड संख्या 41/2026 दर्ज कर बुधवार को बताया कि 26/27.04 अप्रैल की रात्रि में निमियांघाट थाना क्षेत्र के डीवीसी निमियांघाट सब स्टेशन के पीछे खेत में 132 केवी ट्रांसमिशन लाईन का कार्य निमियांघाट से मतारी सब स्टेशन तक रेलवे के माध्यम से केबल बिछाने का कार्य चल रहा था। जिसमें कनेक्शन लाईन के लिए भारी मात्रा में कॉपर वायर का रोल रखा हुआ था। कुछ अज्ञात अपराधकर्मी ने देख-रेख कर रहे गार्ड को डरा-धमका कर मारपीट करते हुए उनको बंधक बना दिया और लगभग 193 मीटर तांबा तार जिसका अनुमानित मूल्य 1556316 रुपये है लेकर फरार हो गया। इस दौरान अपराधियों ने बंधक बनाये गये व्यक्ति अनिल कुमार महतो एवं रंजीत ठाकुर के पास से उनका मोबाईल और 5000 रूपये नकद को छीन लिया गया था।

sawad sansar

मामले प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ डुमरी एवं पुलिस इंस्पेक्टर डुमरी के नेतृत्व में अपराधकर्मी का पता लगाकर उक्त घटना में संलिप्त तीन अपराधियों को मानवीय एवं तकनिकी साक्ष्य अनुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसमें उनके पास से घटना में प्रयुक्त पिकअप भेन तथा 267 किग्रा कॉपर तार को जब्त किया गया है। पकड़ाये तीनों अपराधकर्मियों के द्वारा घटना में संलिप्त अन्य सहयोगी अपराधकर्मियों का नाम-पता बताया गया है, जिसके विरुद्ध छापामारी की जा रही है

पकड़े गए तीनों अपराधकर्मियों का अपराधिक इतिहास रहा है,जिसमें कल्लू पासी ग्राम कुसुण्डा 2019 में,राजु भुईयां ग्राम कुसुण्डा वर्ष 2016 में,नरेश भुईयां ग्राम कुसुण्डा वर्ष 2023 में धनबाद के विभिन्न थानों से जेल जा चुका है।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से करीब 267 किग्रा कॉपर तार, पर केबल तार का काला रंग का कवर 30 किग्रा, घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन जेएच 10बीजे- 5868, अभियुक्त का दो मोबाईल, 38 हजार रुपये नकद, हेक्सा आरी एवं ब्लेड बरामद किया गया।

छापेमारी टीम में पुलिस इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद, थाना प्रभारी सुमन कुमार, पुअनि डुमरी थाना रूपेश कुमार पुअनि, निमियांघाट थानाज़ अभिजीत कुमार एवं पुअनि उमर खान आरक्षी तकनीकी शाखा राजेश गोप एवं निमियांघाट थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.