Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया कायस्थ समाज द्वारा निर्मित डा. राजेंद्र प्रसाद स्मृति भवन का उद्घाटन

पूर्व मंत्री सहित समाज के कई प्रबुद्ध लोग हुए शामिल

0 70

गिरिडीह। शहर के बस पड़ाव के समीप बने कायस्थ समाज के डा. राजेंद्र प्रसाद स्मृति भवन का उद्घाटन रविवार को भव्य रूप से किया गया। सूबे के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने विधिवत् रूप से भवन का उद्घाटन किया। भवन उद्घाटन के पूर्व सुबह में पूजन – हवन का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के प्रबुद्ध लोगों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान भगवान् चित्रगुप्त की आरती एवं डा. राजेन्द्र प्रसाद की तस्वीर पर मल्यार्पण कर विधिवत रूप से भवन का उद्घाटन किया गया।

sawad sansar

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि मंत्री सुदिव्य कुमार ने सामाजिक एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि चित्राश समाज बुद्धिजीवी जमात है। उन्होंने कहा कि शहर में हमने लोगों का दिल जीतने का काम किया है जिसका प्रतिफल है मेयर का चुनाव। भविष्य में जब भी हमारी जरूरत होगी हर कदम पर साथ रहूंगा ।

सभा को संबोधित करने वाले में पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, अधिवक्ता संघ के महासचिव चुन्नूकांत, अधिवक्ता नित्यानंद प्रसाद, पुनम सहाय ने कहा कि समाज को एक जुट होकर कल्याणकारी योजनाओं पर कार्यक्रम करना चाहिए। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रकाश सहाय ने कहा कि डॉ राजेन्द्र भवन के उपर एक सुदृढ़ पुस्तकालय बनायेंगे। इस दौरान ट्रस्ट के सेटलर पी के दत्ता ने कहा कि गरीब लडकी तथा बच्चों को जो मेघावी छात्र है उनको निशुल्क पढाई के लिए सहयोग करेंगे। जबकि डॉ रितेश सिन्हा ने ब्लड डोनेशन आयोजित करने की बात की। कार्यक्रम का संचालन राजेश सिन्हा ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन जय शंकर सिन्हा उर्फ सिंकू ने किया।

मौके पर त्रिभुवन दयाल, अधिवक्ता सह कायस्थ बृंद के टीपी बक्सी, शिव शक्ति बक्सी, सीए पीके दत्ता, शिवेंद्र सिन्हा, सतीश कुंदन, राकेश सिन्हा, राजेश सिन्हा, धुल्लू सिन्हा, पुष्पा सिन्हा, टिंकू सिन्हा, चंदन सिन्हा समेत काफ़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.