Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

भीषण गर्मी को देखते हुए पचंबा थाना के पास की गई शीतल पेयजल की व्यवस्था, एसपी ने लोगों को पानी पिलाकर की शुरुआत

0 87

गिरिडीह। भीषण गर्मी को देखते हुए आमलोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गिरिडीह पुलिस के द्वारा पचम्बा थाना के समीप शुद्ध पेयजल व्यवस्था की शुरुआत की गई। जिसका उद्घाटन पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार ने राहगीरों एवं आम लोगों को पानी पिलाकर किया

मौके पर एसपी डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना एक मानवीय पहल है। कहा कि पुलिस प्रशासन समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए जनसेवा के कार्यों में भी लगातार आगे बढ़कर काम कर रहा है।

sawad sansar

इधर लोगों ने गिरिडीह पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे राहगीरों और आसपास के क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.