Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

खंडोली में हुआ दिव्यांग बच्चो के बीच खेल सह प्रतियोगिता का आयोजन

भ्रमण के साथ ही बच्चों ने उठाया लजीज व्यंजन का लूत्फ

994

गिरिडीह। झारखण्ड शिक्षा परियोजना द्वारा सोमवार को दिव्यांग बच्चो के लिए खंडोली में खेल सह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी 13 प्रखण्ड से 80 दिव्यांग खिलाडी शामिल हुए। खेल-कूद प्रतियोगिता के तहत बिस्किट रेस, म्यूजिकल चेयर, गायन, भाला फेकना आदि खेल का आयोजन किया गया। सभी खेलों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल और पुरस्कार प्रदान किया गया।

sawad sansar

इस दौरान खंडोली डैम का भ्रमण किया और प्रकृति सौन्द्रर्य का लूत्फ उठाया। इस क्रम में विभाग की ओर से ही बच्चों को भोजन कराया गया। मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक, श्री मुकुल राज, एपीओ समेत अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ITI

Comments are closed.