Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

हरलाडीह और पीरटांड़ मंडल में हुई भाजपा की संगठनात्मक बैठक, बाबूलाल मरांडी ने दिया बूथ सशक्तिकरण का मंत्र जनसंपर्क अभियान और आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

0 8

गिरिडीह। गिरिडीह महानगर जिला अंतर्गत हरलाडीह एवं पीरटांड़ मंडल में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। हरलाडीह बाजार और पीरटांड़ के चिरकी में आयोजित इन बैठकों में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठकों में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, शक्ति केंद्रों के सुदृढ़ीकरण और बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ और शक्ति केंद्र को मजबूत बनाने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों और कार्यों को लेकर जनता के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करने पर भी जोर दिया।

sawad sansar

बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहबादी ने कहा कि चुनाव में सफलता हासिल करने के लिए बूथ स्तर पर संगठन का मजबूत होना बेहद जरूरी है। उन्होंने शक्ति केंद्र संयोजकों, सह-संयोजकों एवं प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने और संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय रूप से संचालित करने की अपील की।

वहीं, गिरिडीह महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि संगठनात्मक अनुशासन और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही पार्टी अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकती है। उन्होंने सभी मंडलों में नियमित बैठकें आयोजित करने, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को सुनिश्चित करने और संगठन के विस्तार पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

हरलाडीह मंडल की बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोमनाथ पांडेय ने की, जबकि पीरटांड़ मंडल की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ने की। वहीं बैठक में जिला महामंत्री सिकन्दर हेम्ब्रम, सुरेश साव, दिनेश यादव, ई. विनय सिंह, सुनील पासवान, मनोज साहू, जिला उपाध्यक्ष देवराज, जिला मंत्री सुरेश प्रसाद मंडल, रिंकी देवी सहित कई वरिष्ठ नेता, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.