Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

ब्रेकिंग न्यूज जमानत मिलने के बाद जेल से निकलते ही एक ही घटना के दूसरे कांड संख्या में चार युवकों को किया गिरफ्तार

पचंबा पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर उठे सवाल

0 112

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 18 के एक बूथ पर हुए विवाद और गोली फायरिंग मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को जमानत मिल गया है। हालांकि गुरुवार को जेल से जमानत पर छुट्टते ही पचम्बा पुलिस ने उसी विवाद में पुलिस द्वारा किए गए प्राथमिकी में पुनः चारों आरोपियों को पचम्बा पुलिस ने जेल के बाहर से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अमित विश्वकर्मा, मनजीत पासवान, किशोर कुमार और आकाश हांडी शामिल है। हालांकि पचंबा पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों के साथ साथ लोगों में काफी आक्रोश है।

बताया जाता है कि उक्त मामले पचम्बा थाना कांड संख्या 16/26 में हाई कोर्ट द्वारा अमित विश्वकर्मा, मनजीत पासवान, किशोर कुमार और आकाश हांडी जमानत दिया गया था। जमानत मिलने की सूचना मिलते ही पचम्बा पुलिस पूर्व से ही गिरिडीह जेल के बाहर ताक लगाकर बैठ गई थी। चारो जैसे ही जेल से बाहर निकले, वैसे ही पुलिस ने इन चारों को पुनः गिरफ्तार कर लिया। जबकि जेल से इन चारों के हाथों में मुहर भी नहीं छुटा था

sawad sansar

विदित हो कि नगर निगम चुनाव के दौरान शहर के वार्ड नंबर 18 के बक्सीडीह रोड स्थित बूथ पर हिंसक झड़प हुआ था। जिसमें गोली तक चली और एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इस दौरान मृतकों के परिजनों ने पचम्बा थाना में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शिवम आजाद उर्फ शिवम श्रीवास्तव समेत कई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। जिसमें पचंबा थाना में कांड संख्या 16/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था। वहीं पचम्बा थाना पुलिस ने भी इसी मामले में दूसरा केस शिवम आजाद सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ कांड संख्या 15/26 के तहत केस दर्ज किया गया था। घटना के करीब साढ़े तीन माह के बाद हाई कोर्ट ने पचम्बा थाना कांड 16/26 में जमानत दिया। वहीं जेल से बाहर निकलते ही पचम्बा पुलिस ने कांड संख्या 15/26 में चारों को दबोच लिया।

बहरहाल पचंबा पुलिस की इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.