Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बेंगाबाद के कोलहरिया जंगल से साईबर अपराध की घटना को अंजाम दे रहे 6 अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

एसपी डॉ विमल को प्रतिबिम्ब पोर्टल के माध्यम से मिली थी सूचना, गिरफ्तार कृष्णा मंडल और महेन्द्र मंडल का पूर्व से रहा है अपराधिक इतिहास

0 54

गिरिडीह। गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार को प्रतिबिम्व पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हुए गुप्त सूचना के आधार पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के कोलहरिया जंगल में छापामारी अभियान चलाकर साइबर अपराध की घटना को अंजाम दे रहे 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल से 11 मोबाईल, 13 सीम तथा 05 बाईक भी जप्त की है। उक्त कार्रवाई साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में की गई।

sawad sansar

बुधवार को एसपी डॉ विमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि मंगलवार को उन्हें प्रतिबिम्व पोर्टल के माध्यम से बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बसनबारी, कोलहरिया जंगल में कुछ साइबर अपराधियों द्वारा ठगी की घटना को अंजाम देने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया। बताया की छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कोलहरिया जंगल से कुल 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटनास्थल से 11 मोबाईल, 13 सीम तथा 05 बाईक भी बरामद किए गए।

बताया कि गिरफ्तार हुए अपराधियों में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के रातडीह के रहने वाले 28 वर्षीय महेन्द्र कुमार मंडल, साठीबाद के रहने वाले 24 वर्षीय कृष्णा कुमार मंडल, बिशनपुर के रहने वाले 28 वर्षीय ईश्वर मंडल, 19 वर्षीय पंकज कुमार मंडल, 19 वर्षीय राजेश कुमार मंडल, 19 वर्षीय आदित्य कुमार मंडल शामिल है। जिसमें कृष्णा मंडल और महेन्द्र कुमार मंडल का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है और वे जेल भी जा चुके है। कृष्णा मंडल जहां गिरिडीह साइबर थाना कांड सं0-38/2023 एवं 43/2023 में पूर्व में काराधीन रह चुका है। वहीं महेन्द्र कुमार मंडल दिल्ली के सफदरगंज थाना से साइबर अपराध में पूर्व में काराधीन रह चुका है।


बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने बयान में स्वीकार किया है की गैस बील व आरटीओ चालान सहित अन्य के लिए लोगों को झांसे में लेकर उन्हें फर्जी लींक भेजकर उन्हें साइबर ठंगी का शिकार बनाते है। मामले को लेकर साइबर थाना कांड सं0-14/2026 दिनांक 12.05.2026 दर्ज करते हुए सभी को जेल भेज दिया गया है।साईबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में बने छापामारी दल में साईबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत, साईबर थाना के पु०अ०नि० गुंजन कुमार, स०अ०नि० संजय मुखियार, हकिमुद्वीन अंसारी, अमरनाथ प्रसाद, संदीप कुमार, सहायक आरक्षी अभिमन्यु कुमार के अलावे कई जवान शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.