Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

फर्जी बैंक खाते के जरिए साइबर ठगी का चलता है खेल, एक शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार

कमीशन के आधार पर दूसरे साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता था फर्जी बैंक खाता

0 7

गिरिडीह। गिरिडीह की साइबर थाना पुलिस ने एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी धनबाद के रहने वाले 26 वर्षीय दीपक मंडल का रहने वाला है। उसके पास से एक मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, एक सुजुकी डिजायर कार, 20 हजार रुपये नकद, दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद किया गया है।

बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डीजायर कार संख्या श्रभ्10ब्ज्ञ-8807 से एक साइबर अपराधी अपने साथी के साथ ठगी की रकम लेने के लिए गिरिडीह की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

sawad sansar

प्रेसवार्ता के दौरान साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी बैंक खाते खुलवाता था। इन खातों को कमीशन के आधार पर दूसरे साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराया जाता था। ठगी के बाद खाते में आई रकम को आगे भेजकर आरोपी और उसके साथी आपस में रकम बांट लेते थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.