Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बंद घर को एक बार फिर चोरों ने बनाया निशाना, चोरी के बाद घर में लगाई आग, पाँच लाख से अधिक की संपत्ति जलकर हुई राख

0 260

गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह पटेलनगर स्थित श्रीराम नगर कॉलोनी में एक बंद घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के साथ ही घर में आग लगा दी। जिससे लगभग पाँच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। अंदेशा जताया जा रहा है कि चोरों ने पहले बंद पड़े घर का दरवाजा तोड़कर चोरी की और बाद में सबूत मिटाने के उद्देश्य से घर में आग लगा दी।

बताया जाता है कि गृह स्वामी स्व. मोहन मंडल के परिवार के सभी सदस्य तीन-चार दिन पूर्व सूरजाही पर्व में शामिल होने के लिए गांव गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने खाली घर को निशाना बनाया। बुधवार सुबह आसपास के लोगों ने घर से धुआं उठता देखा। शोर मचाने पर स्थानीय लोग जमा हुए और इस बात की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम और मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

sawad sansar

गृह स्वामी स्व मोहन मंडल का भगना राहुल कुमार ने बताया कि चोरों ने घर के अंदर जमकर उत्पात मचाया। कीमती सामान, जेवरात सहित अन्य वस्तुओं की चोरी करने के बाद घर के सामान को तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया।

इधर घटना की निंदा स्थानीय वार्ड पार्षद अशोक राम ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं से अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है। उन्होंने जिला पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.