Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

होमगार्ड बहाली प्रक्रिया शुरू कराने की मांग को लेकर युवाओं ने किया प्रदर्शन, झंडा मैदान से समाहरणालय तक किया नंगे पैर मार्च

जिला प्रशासन पर लगाया बहाली प्रक्रिया में जानबूझकर लंबित रखने का आरोप

0 18

गिरिडीह। लंबे समय से लंबित होमगार्ड बहाली प्रक्रिया को पुनः शुरू कराने की मांग को लेकर मंगलवार को सैकड़ों अभ्यर्थियों ने जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया। झंडा मैदान से होमगार्ड अभ्यर्थियों ने नंगे पांव पदयात्रा करते हुए समाहरणालय पहुंचे जिला प्रशासन के समक्ष अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने झारखंड सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बहाली प्रक्रिया को जल्द शुरू करने की मांग की। साथ ही एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा ।

प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने कहा कि जिले के जमुआ, गांडेय और गांवा प्रखंड में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया लंबे समय से अधर में लटकी हुई है। बहाली की घोषणा के बाद अभ्यर्थियों ने शारीरिक और लिखित परीक्षा की तैयारी में समय और पैसा दोनों खर्च किया, लेकिन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। जिसके कारण हजारों युवाओं का भविष्य पर अनिश्चितता का संकट गहरा गया है। अभ्यर्थियों ने कहा कि बेरोजगारी पहले से ही बड़ी समस्या बनी हुई है और बहाली में देरी से युवाओं में निराशा लगातार बढ़ रही है।

sawad sansar

कहा कि इससे पहले भी कई बार जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था। अधिकारियों द्वारा हर बार सकारात्मक आश्वासन दिया गया, लेकिन धरातल पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जानबूझकर बहाली प्रक्रिया को लंबित रखा जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने कहा कि यदि समय रहते प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित होगा। इसलिए जल्द से जल्द बहाली प्रक्रिया की तिथि घोषित की जाए और लंबित प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा कराया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.