पुलिस के हत्थे चढ़ा जेवर कारोबारी को लूटने वाला अपराधी
चोरी के बाइक से दिया था घटना को अंजाम, एक अन्य बाइक के साथ चांदी के जेवर बरामद

गिरिडीह। देवरी थाना पुलिस ने चोरी की बाइक से जेवर कारोबारी को लूटने वाले एक अपराधी को दबोचने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अपराधी संतोष पासवान बिहार के जमुई जिले के रहने वाला है। उसके निशानदही पर पुलिस ने चोरी का एक और बाइक भी बरामद किया है। उक्त जानकारी देते हुए रविवार को एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी के बाइक से ही संतोष पासवान ने अपने साथियों के साथ देवरी के जमडीहा के जेवर कारोबारी और न्यू शांति ज्वेलर्स के संचालक श्याम सुंदर स्वर्णकार को लुटा था। पुलिस ने उसके पास से चोरी के बाइक बरामद करने के साथ ही चांदी का जेवर, मोबाइल बरामद किया है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों संतोष पासवान ने अपने फरार साथियों के नाम भी बताए है। अपराधियों ने बाइक का नंबर प्लेट बदलकर घटना को अंजाम दिया था।

