Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बिजली समस्या से परेशान लोगों का टूटा सब्र का बांध, सड़क पर उतर मकतपुर चौक को किया जाम

हेमंत सरकार और विद्युत विभाग के खिलाफ की नारेबाजी, ट्रांसफार्मर जलने के कारण बाधित है विद्युतापूर्ति

0 71

गिरिडीह। विगत कई दिनों से व्याप्त बिजली समस्या झेल रहे लोगों का सब्र का बांध बुधवार को आखिरकार टूट गया और लोग सड़क पर उतर गए। इस दौरान लोगों ने शहर के मकतपुर चौक को जाम कर दिया। जिससे उक्त मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया और ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न हो गई। चारो और गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों ने हेमंत सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा उक्त क्षेत्र का तार पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने के कारण कई बार ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की जा चुकी है। लेकिन विद्युत विभाग सुनने को तैयार नहीं है। कहा कि पिछले तीन दिनों से पूरे मकतपुर इलाके में बिजली आपूर्ति ठप है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है। जिसके कारण बाध्य होकर उन्हें रोड जाम करना पड़ा।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.