न्यू पुलिस लाइन में भी मनाया गया आजादी का जश्न, एसपी ने किया ध्वजारोहण
नक्सलवाद के खात्मे के बाद अब अपराध की बारी: एसपी

गिरिडीह। 80वंे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर न्यू पुलिस लाइन में एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने तिरंगा फहराया और सलामी दी। इससे पूर्व शहीद वेदी पर डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉक्टर विमल कुमार, एएसपी सुरजीत कुमार समेत कई अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। वहीं पुलिस लाइन मैदान में एसपी डॉक्टर विमल कुमार और मेजर सन्नी कुमार ने खुली जीप में परेड का निरीक्षण किया।



मौके पर एसपी ने समारोह को संबोधित करते हुए लोगों के बीच भरोसा दिलाया कि गिरिडीह पुलिस हर चुनौतियों से निपटने के लिए हमेशा तैयार है। नक्सलवाद को खत्म किया गया है और अब अगला निशाना अपराध है। जिसे लेकर पुलिस विभाग काफी गंभीर है। कहा कि पीरटांड़ के जिन गांवों में पहले स्कूल नहीं हुआ करते थे। वहां अब सरकार के सहयोग से स्कूल शुरू हुआ है और नक्सल इलाके के बच्चे अब शिक्षित हो रहे हैं।

