Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध नगर निगम द्वारा निकाली गई जन-जागरूकता रैली

महापौर और नगर आयुक्त हुए शामिल, लोगों से की नशा छोड़ने का आह्वान

0 97

गिरिडीह। निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध संचालित राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को नगर निगम द्वारा जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में महापौर प्रमिला मेहरा, नगर आयुक्त विजय सिंह बीरूआ सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह से शामिल हुए और रैली निकाल कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया।

मौके पर महापौर प्रमिला मेहरा ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक इस अभियान को अपना व्यक्तिगत दायित्व समझकर आगे आए। उन्होंने महिलाओं, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से इस जन-जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

sawad sansar

वहीं नगर आयुक्त विजय सिंह बीरूआ ने कहा कि नशा समाज की प्रगति में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। इससे आर्थिक, सामाजिक एवं मानसिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम जन-जागरूकता के माध्यम से लोगों तक यह संदेश पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है कि नशे से दूरी ही स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कुंजी है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.