जिला प्रशासन ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, दिवगंत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि

गिरिडीह। झारखण्ड सरकार के मंत्री, दिवगंत सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन से मर्माहत विभिन्न संगठनों के द्वारा शोक संवेदना व्यक्त की जा रही है । इसी क्रम में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला प्रशासन द्वारा शोकसभा का आयोजन किया गया। मौके पर उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, सहायक समाहर्ता यश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता सहित समाहरणालय के वरीय पदाधिकारियों, जिला स्तरीय पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों ने दिवंगत मंत्री के निधन को राज्य एवं जिले के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

