निरज चौधरी को बने अभाविप के गिरिडीह जिला संयोजक और विजय झा विभाग संयोजक कोडरमा में आयोजित प्रदेश अभ्यास वर्ग के अंतिम दिन सभी को दी गई जिम्मेवारी

गिरिडीह। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) झारखंड द्वारा कोडरमा स्थित सीवी. रमन ग्लोबल विश्वविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय प्रदेश अभ्यास वर्ग का समापन सोमवार को हुआ।12 से 15 जून तक चले अभ्यास वर्ग में संगठन के आगामी कार्यों, वैचारिक दिशा, छात्रहित एवं राष्ट्रनिर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं प्रशिक्षण दिया गया।
अभ्यास वर्ग के अंतिम दिन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मौसमी पॉल द्वारा संगठनात्मक विस्तार एवं आगामी सत्र की जिम्मेदारियों की घोषणा की गई। इस क्रम में गिरिडीह के नीरज चौधरी और विजय झा को सत्र 2026-27 के लिए गिरिडीह जिला संयोजक और विभाग संयोजक का दायित्व दिया गया।जिससे गिरिडीह विभाग के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने की अपेक्षा व्यक्त की जा रही है।


इस क्रम में अभाविप के पूर्व नेता सह सीनेट सदस्य रंजीत राय, उपप्रमुख कुमार सौरव, संदीप देव, रौशन राय सहित पूर्व के अन्य पदाधिकारियों ने भी नए दायित्व में आए सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों को संगठन द्वारा दायित्व उनके समर्पण, सक्रिय कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता एवं छात्रहित के प्रति निरंतर किए गए कार्यों को देखते हुए प्रदान किया गया है।
मौके पर निरज चौधरी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति व्यक्त करते हुए कहा कि वे परिषद् की विचारधारा एवं संगठनात्मक परंपराओं के अनुरूप पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि छात्र हित, राष्ट्र प्रथम की भावना तथा संगठन के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से गिरिडीह जिला में परिषद् को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे।

