Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

निगम के 36 वार्ड में तीन खरीद 27 लाख की लागत से धरातल पर उतारी जाएगी 71 योजनाएं, नगर विकास मंत्री ने किया शिलान्यास

0 330

गिरिडीह। नगर निगम क्षेत्र के सभी 36 वार्ड के लिए शनिवार को 6 करोड़ 27 लाख के लागत से 71 विकास योजनाओं की आधारशिला रखी गई। सूबे के नगर विकास मंत्री सह सदर विधायक सुदिव्य कुमार ने सभी योजनाओं का विधिवत् शिलान्यास किया। मौके पर सदर एसडीएम श्रीकांत यसवंत, अर्बन प्लानर मंजूर आलम, सहायक नगर प्लानर सिंदूर झा, जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय सिंह मौजूद थे। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि वे गिरिडीह के विकास को लेकर काफी गंभीर है। इस दौरान उन्होंने सभी संवेदकों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य करने की बात कही। हालांकि पिछले एक साल से फंड के अभाव में आर्थिक मार झेल रहे नगर निगम इलाके के शहर में इन योजनाओं के जरिये ऑक्सीजन देने का प्रयास किया गया है। लंबे समय के बाद 6 करोड़ 27 लाख के लागत से 71 योजनाओ को धरातल पर उतारे जाने की प्रक्रिया के दौरान निगम के ठेकेदार योजना लेने के लिए परेशान दिखे थे। यहां तक कि संवेदकों ने योजनाओं का मूल राशि में कटौती कर टेंडर हासिल किया।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.