Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नगर कार्यालय में भाजपाईयों ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, दी श्रद्धांजली

डॉ. मुखर्जी के आदर्शों, राष्ट्रवाद और अखंड भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

0 18

गिरिडीह। भाजपा नगर कार्यालय में मंगलवार को भाजपा नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकु की अध्यक्षता में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रवादी चिंतक एवं प्रखर देशभक्त डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान दिवस मनाया गया। मौके पर उपस्थित पूर्व मेयर सुनील पासवान, पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, जिला महामंत्री संदीप डांगेच, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो0 विनीता कुमारी, जिला उपाध्यक्ष देवराज, राजेश जायसवाल, सुरेश मंडल, महेश राम, विनय सिंह सहित अन्य भाजपाईयों ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धाजली अर्पित की।

इस दौरान भाजपाईयों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों, राष्ट्रवाद और अखंड भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का राष्ट्रहित में दिया गया बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। मौके पर बैठक कर भावी रणनीति संगठन की मजबूती पर भी चर्चा की गई।

sawad sansar

कार्यक्रम के दौरान मनोज संघई, अमित आर्या, सुधीर यादव, नीतू शोला, गुड़िया देवी, अजय कुमार सेठ, अमर शर्मा, टिंकू सिन्हा, संतोष भारती, नीलू सिन्हा, संतोष गुप्ता, दीपक कुमार उजाला, रवि सागर, अरुण गुप्ता, अनिल बरनवाल, बबली साव, उमाशंकर प्रसाद, अमरदीप शर्मा, अजय कुमार सेठ, सुनील रजक, विकास कुमार गुप्ता, पवन कुमार, सुरेश गुप्ता, किरण देवी, पम्मी देवी, सुमन देवी, किरन देवी, पम्मी देवी, रामबाबू, मुन्नी देवी, संजय कुमार शर्मा, रूपा देवी, शकुनी सहित कई भाजपाई मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.