Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

धूमधाम से हुआ भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह, कुटिया मंदिर से निकली भगवान श्रीराम की भव्य बारात

0 285

गिरिडीह। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और माता सीता का शुभ विवाह का महोत्सव बुधवार को गिरिडीह में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शहर के सिद्धपीठ महावीर कुटिया मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय श्री राम जानकी महोत्सव के तीसरे दिन मंगलवार को भगवान श्रीराम का भव्य बरात निकाली गई।

जिसमें आयोजन समिति के राजेश जलान, सतीश केडिया, नीलकमल भारतीय, रोहित जलान, राकेश मोदी सहित काफी संख्या में भक्त शामिल हुए। इस दौरान कुटिया मंदिर परिसर में सुबह में जहाँ रामचरित मानस का पाठ हुआ। वहीं शाम होते ही भव्य बारात निकाली गई। इस दौरान भगवान श्रीराम, सीता और लक्ष्मण समेत अन्य देवी देवताओ की झांकी निकाली गई। इस दौरान भक्तों ने जमकर आतीशबाजी की गई। शहर भ्रमण के बाद बारात वापस मंदिर पहुंची, जहाँ वैदिक मंत्र और शंख ध्वनि के बीच भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ। इस दौरान माहौल पूरा भक्तिमय हो गया और चारो ओर से पुष्प वर्षा की गई।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.