Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

दस लाख के इनामी नक्सली का समर्पण, रामदयाल महतो ने एनआईए के समक्ष किया आत्मसमर्पण

एसपी दीपक शर्मा की पहल पर नक्सली के बेटे ने आत्मसमर्पण में निभाई खास भूमिका

380

गिरिडीह : गिरिडीह के इनामी नक्सलियों की लिस्ट में शामिल हार्डकोर नक्सली रामदयाल महतो ने रविवार की देर रात एनआईए के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। उसके आत्मसमर्पण के समय जिले के एसपी दीपक कुमार शर्मा भी मौजूद थे। हालांकि रामदयाल महतो के आत्मसमर्पण किए जाने को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्ठि तो नहीं हो पाई है, लेकिन लाखों के इस हार्डकोर नक्सली रामदयाल महतो के आत्मसमर्पण कराने में उसके बेटे बैजनाथ महतो की खास भूमिका बताई जा रही है। सूत्रों की माने तो नक्सली रामदयाल महतो ने मधुबन थाना इलाके में ही रविवार को रांची के एनआईए की टीम के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

दस लाख का यह इनामी हार्डकोर नक्सली रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा पीरटांड़ थाना इलाके के पांडेयडीह का रहने वाला है और इसके खिलाफ कई नक्सली घटनाओं से जुड़े केस दर्ज है। लगातार नक्सली घटनाओं में संलिप्त रहने के कारण ही राज्य पुलिस ने इस पर दस लाख के ईनाम की घोषणा की थी।

विदित हो कि कुछ दिनों पहले ही एसपी दीपक कुमार शर्मा ने इनामी नक्सलियों के घर जा कर परिजनों से मिलकर नक्सलियों को आत्मसमर्पण कराने के लिए समझाया था। जिसके सार्थक परिणाम के रूप में रामदयाल महतो ने आत्मसमर्पण किया है।

Comments are closed.