Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

समाहरणालय में हुआ प्रशासन गांव की ओर विषय पर कार्यशाला का आयोजन

गांव के विकास व योजनाओं को तरीके से धरातल पर उतारने के लिए उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

649

गिरिडीह। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग, कार्मिक लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ळववक ळवअमतदंदबम ॅममा.2024 के तहत प्रशासन गांव की ओर विषय पर सोमवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को उद्घाटन उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा व अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री लकड़ा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रशासन गांव की ओर एक अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। प्रशासन की पहुंच गांव तक होनी चाहिए ताकि विभिन्न योजनाओं का लाभ गांव के बेरोजगार युवाओं, इक्षुक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उचित प्रयास किए जा सकें और वंचित लोगों को भी मुख्य धारा में लाया जा सके। जिससे गांव के विकास को बढ़वा मिलेगा।

sawad sansar

उपायुक्त ने कहा कि इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत ही महत्वपूर्ण है, गांव का विकास बगैर उनके संभव नहीं है। सभी के सहयोग और समन्वय से इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है। उपायुक्त ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित सुशासन सप्ताह के तहत क्रियान्वित होने वाली लोक कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया जा रहा है तथा योजनाओं से संबंधित समस्याओं को यथासंभव ऑन द स्पॉट निबटारा किया जा रहा है।

कार्यशाला में पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, बगोदर सरिया, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सभी प्रमुख एवं उप प्रमुख, गिरिडीह जिला) समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

ITI

Comments are closed.