Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

तेज रफ़्तार बाइक की टक्कर से छोटे लाल की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

0 15

गिरिडीह। जिले के बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी के अंतर्गत गारागुरो गांव निवासी भोला महतो के 39 वर्षीय पुत्र छोटेलाल यादव की मौत सडक दुर्घटना में हो गई।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि छोटे लाल यादव सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक से तेजरफ्तार से जा रहे केशोडीह निवासी सुमित गोस्वामी ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही युवक छोटेलाल यादव की मौत हो गई।।

sawad sansar

वहीं इसके पुर्व गारागुरो के प्रकाश वर्मा की पुत्री की मौत सडक दुर्घटना में हो गई थी। घटना में संलिप्त वाहन का पहचान होने के बाद भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने से जनता में काफी आक्रोश व्याप्त था। ऐसे में छोटे लाल की भी मौत होने पर लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद भाकपा माले प्रखंड सचिव शेखर शरण मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त किया।साथ ही लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।

मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारियों को 15 दिनों के अंदर फरार वाहन को जप्त कर करवाई करने का भरोसा दिलाया।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.