Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

तिसरी में विवाहिता की फंदे से झुलती हुई मिली लाश, जांच में जूटी पुलिस

मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप, ससुराल वालों ने पति पत्नी के बीच विवाद होने पर आत्महत्या की कही बात

1,180

गिरिडीह। तिसरी थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली में 25 वर्षीय नवविवाहित महिला सरिता देवी ने सोमवार की देर रात को फंदे से लटकर जान दे दी। हालांकि सरिता ने स्वयं फंदे से लटकर आत्महत्या की है या उसकी हत्या कर फंदे से लटकाया गया है इस बात की जांच में तिसरी पुलिस जूटी हुई है। फिलहाल परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

इधर मृतका के पिता मितल पंडित और मां ने कहा कि पति के द्वारा आये दिन उनकी बेटी के साथ मारपीट व प्रताड़ित किया जाता था। मृतका के दो वर्ष का पुत्र भी है। जबकि ससुराल वालों ने बताया जाता है की सोमवार की देर रात को भी पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद वह किचन के लिंटर में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। फिलहाल तिसरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ITI

Comments are closed.