Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

डेढ़ माह से बंद घर में चोरी, दो अलमारी तोड़कर जेवरात समेत अन्य सामान ले उड़े चोर

0 14

गिरिडीह। जिले के बगोदर के सरिया रोड स्थित नहर के पास चोरों ने अहले सुबह एक बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर बाउंड्री पार कर गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दो कमरों में मौजूद दो अलमारी के ताले तोड़कर जेवरात समेत अन्य सामान चोरी कर लिया।

बताया जाता है कि गृहस्वामी शंकर कुमार बीते डेढ़ माह से अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई में रह रहे हैं। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो घटना का पता चला। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था, अलमारी खुली पड़ी थी।

sawad sansar

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.