Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झारखंड सरकार के दिवगंत मंत्री सुदिव्य कुमार के घर पहुंच पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

सुदिव्य कुमार का जाना झारखंड की राजनीति और सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति: रघुवर दास

0 7

गिरिडीह। झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता रघुवर दास मंगलवार को दिवंगत मंत्री सह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के हरसिंगरायडीह स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार की पत्नी श्वेता शर्मा एवं दोनों बेटियों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों से बातचीत करते हुए इस दुख की घड़ी में उन्हें धैर्य और हिम्मत बनाए रखने की बात कही। इस दौरान आवास का माहौल गमगीन रहा। परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए रघुवर दास ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के साथ अपने राजनीतिक एवं सामाजिक संबंधों को भी याद किया और उनके योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने राजनीतिक जीवन में जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और क्षेत्र के विकास को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई।

sawad sansar

मौके पर रघुवर दास के साथ गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शहाबादी, भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय, विनय सिंह, मुकेश जालान सहित कई भाजपाई मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.