Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झारखंड राज्य स्थापना रजत जयंती पर झंडा मैदान में जेएसएलपीएस ने किया जतरा कार्यक्रम का आयोजन

कलाकारों एवं नुक्कड़ नाटक दल ने कार्यक्रम के माध्यम से प्रस्तुत की झारखंड की संस्कृति

0 680

गिरिडीह। झारखंड राज्य स्थापना समारोह 2025 के उपलक्ष्य में शुक्रवार को झंडा मैदान में जेएसएलपीएस विभाग के द्वारा जतरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी के अलावे अपर समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए और कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार एवं नुक्कड़ नाटक दल के द्वारा झारखंड की संस्कृति, पहचान, विरासत, सशक्त एवं विकसित झारखंड के संदेश को अपने लोक नृत्य नटुआ नृत्य अन्य लोक कलाओं के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

sawad sansar

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने कहा कि आज हम सबके लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि झारखंड अपनी राज्य स्थापना के 25वें वर्ष अपने रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। यह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी अस्मिता, हमारे संघर्ष, हमारी समृद्ध संस्कृति और हमारे विकास की उपलब्धियों का प्रतीक है। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से हम सब झारखंड की उस आत्मा को महसूस कर रहे है जो हमारी मिट्टी की खुशबू में रची-बसी है, जहां लोकगीतों की धुन, मांदर की थाप की झलक हमारी एकता, विविधता और गौरवशाली परंपरा को दर्शाती है। झारखंड की सांस्कृतिक पहचान, झारखंड की धरती जितनी संसाधनों से समृद्ध है, उतनी ही समृद्ध है इसकी लोक-संस्कृति। यहाँ के गीत, नृत्य, लोककथाएँ, प्रकृति से जुड़े जीवन मूल्यकृसभी मिलकर झारखंड को एक विशिष्ट पहचान देते हैं। कहा कि आज का यह जतरा कार्यक्रम भी झारखंड की इसी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतिबिंब है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.