Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जयंती पर याद किये गए महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री, डीसी व एसपी ने माल्यार्पण

उनके आदर्शों को किया नमन Reform Utsav के तहत ग्रामीणों को दी गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी

0 10

गिरिडीह। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रशासनिक अधिकारियों व राजनीतिक दलों के साथ साथ पूरे गिरिडीह ने उन्हें याद किया। इस दौरान कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उनकी जयंती मनाई गई। शुक्रवार को स्टेशन रोड स्थित गांधी चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मौके पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और जनसेवा के विचार आज भी समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी हैं। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए जनकल्याण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति निरंतर कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

sawad sansar

इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी नमन करते हुए उनकी सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया।

ग्राम सभाओं के माध्यम से बढ़ेगी जनभागीदारी

मौके पर उपायुक्त ने बताया कि त्मवितउ Reform Utsav को People*s Plan Campaign के साथ एकीकृत करते हुए 2 अक्टूबर को जिले में ग्राम सभाओं एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। कहा कि ग्राम स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के जरिए ग्रामीणों को विकास योजनाओं की जानकारी देने, उनकी भागीदारी बढ़ाने और पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.