Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गांडेय के दासडीह में जेएलकेएम युवा मोर्चा का हुआ विस्तार, बैठक में कई युवाओं ने थामा जेएलकेएम का दामन

पार्टी नेताओं ने कहा जेएलकेएम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ाना नही, बल्कि समाज व जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाना

0 10

गिरिडीह। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के द्वारा गांडेय में युवा मोर्चा का विस्तार करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सभा का आयोजन किया। सभा में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में युवा, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान कई युवाओं ने संगठन से जुड़कर जेएलकेएम की विचारधारा के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया। इस दौरान बैठक में उपस्थित केंद्रीय महासचिव यमुना मंडल, केंद्रीय संयुक्त सचिव नागेन्द्र चंद्रवंशी व केंद्रीय युवा अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने जेएलकेएम युवा मोर्चा में शामिल होने वाले विनोद सिंह, हरिमन साह, धर्मेश कुमार सिंह, अनुज कुमार गुप्ता, मनोज साह, मंगल किशोर सिंह, सुभाष साह, बाराती सिंह, राम प्रसाद मंडल, कुंदन कुमार, मुरारी साह, राजेश साह, पुच्चू साह, मुरारी ठाकुर, सिंह को कुमार, राजेश मंडल, रोहित मंडल, राम किशोर सिंह, नसरुद्दीन अंसारी सहित अन्य युवाओं का स्वागत किया।

sawad sansar

बैठक में उपस्थित ने जेएलकेएम सूप्रीमो सह डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो के विचारों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच मजबूती से रखने की बात कही। उन्होंने संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की एकजुटता और आम लोगों तक संगठन की बात पहुंचाने पर जोर दिया। वहीं केंद्रीय संयुक्त सचिव नागेन्द्र चंद्रवंशी ने संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्य पर विस्तार से रखते हुए कहा कि जेएलकेएम के हर एक कार्यकर्ता को जनता के बीच जाकर टाइगर जयराम महतो के विचारों और उनके द्वारा उठाए जाने वाले जनसरोकार के मुद्दों से अवगत कराना है। कहा कि संगठन के विचार केवल सभाओं तक सीमित न रहें, बल्कि हर घर और हर गांव तक पहुंचें, ताकि अधिक से अधिक लोग इन विचारों एवं जनहित के मुद्दों से जुड़ सके।

बैठक में उपस्थित केंद्रीय युवा अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने युवाओं से संगठन की मूल भावना और विचारों से जुड़कर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति होते हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन का विस्तार केवल संख्या बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना उद्देश्य है।

बैठक में मुख्य रूप से जेएलकेएम के रंजन कुमार, सुरेंद्र रवानी, जिला सचिव सिद्धांत रंजन, वरीय साथी अशोक कुमार यादव, युवा सदस्य राकेश कुमार वर्मा, युवा केंद्रीय उपाध्यक्ष उदय मंडल, सुरेंद्र कुमार यादव उपस्थित थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.