Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

मौलाना आजाद चौक बना सड़क दुर्घटना का प्रयाय, ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध कि मौत। लोगों ने किया सड़क जाम

0 511

गिरिडीह। शहर के मौलाना आजाद चौक के पास एक बार फिर एक ट्रक की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना गुरुवार की सुबह की है। मृतक वृद्ध की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अजीडीह का रहने वाले 58वर्षीय चिंतामन दास के रूप में हुई है। इस दौरान घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस बीच स्थानीय लोगो ने घटना की विरोध में मौलाना आजाद चौक को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। हालांकि नगर थाना पुलिस ने समय रहते सड़क जाम कर रहे लोगो को समझा बुझाकर शांत किया और सड़क जाम हटाया।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.