Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जनसभा मामले में गिरिडीह न्यायालय में उपस्थित हुए डुमरी विधायक जयराम महतो, समर्थकों की दिखी भीड़, सेल्फी लेने की लगी रही होड़

बनियाडीह स्थित सीसीएल फुटबॉन ग्राउंड में वर्ष 2023 में जनसभा आयोजित करने को लेकर पुलिस ने किया था केस अधिवक्ता ने कहा प्रशासन की अनुमति होने के बाद भी दर्ज की गई थी प्राथमिकी

0 47

गिरिडीह। डुमरी विधायक जयराम महतो मंगलवार को वर्ष 2023 में आयोजित एक जनसभा से जुड़े मामले में पेशी देने के लिए गिरिडीह व्यवहार न्यायालय पहुंचे। इस दौरान कोर्ट परिसर में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों की भीड़ ने विधायक जयराम महतो का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ सेल्फी लेते भी दिखे। जिससे न्यायालय परिसर में कुछ देर के लिए काफी उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

 

बताया जाता है कि वर्ष 2023 में बनियाडीह फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित एक जनसभा के आयोजन को लेकर प्रशासन द्वारा जयराम महतो समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में निर्धारित तिथि पर विधायक न्यायालय में पेश हुए। मामले में विधायक की ओर से अधिवक्ता मोहम्मद आबिद अंसारी न्यायालय में पक्ष रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिस जनसभा को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया, उसके आयोजन के लिए प्रशासन से पूर्व में विधिवत् अनुमति प्राप्त की गई थी। इसके बावजूद बाद में बिना किसी पूर्व सूचना अथवा नोटिस के विधायक सहित पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था, जिसे अदालत में चुनौती दी जा रही है। अधिवक्ता ने कहा कि अदालत में पूरे तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर विधिसम्मत पैरवी की जा रही है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.