Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने किया पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रकृति को बचाने और पृथ्वी को हरा-भरा बनाने का लिया संकल्प

0 107

गिरिडीह। गिरिडीह कालेज में एनसीसी की सीटीओ प्रो0 विनीता कुमारी एवं हजारीबाग एनसीसी बटालियन के सुबेदार मेजर बलविंदर सिंह के नेतृत्व में कैडेटस् द्वारा कालेज में पौधारोपन किया गया। साथ ही सभी एनसीसी कैडेट्स ने प्रकृति को बचाने और पृथ्वी को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया

मौके पर प्रो. विनीता कुमारी ने कहा कि आज के दौर में प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, जल संकट और वनों की कटाई जैसी समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इन चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड मां के नाम जरूर लगाने चाहिए।

sawad sansar

वहीं सूबेदार बलविंदर सिंह ने कहा कि पर्यावरण से हमें शुद्ध हवा, स्वच्छ पानी, हरी मरी प्रकृति और स्वच्छ वातावरण मिलता है। इसलिए हमें प्रकृति के संरक्षण के लिए पौधारोपन करना चाहिए।

मौके पर सिनियर अंडर आफीसर सागेन सोरेन, संध्या कुमारी, रुबी कुमारी, पुनम कुमारी, शुभम तिवारी, प्रिंस कुमार विपिन कुमार, मेहताब अंसारी, सुप्रिया कुमारी, मनीषा वर्मा आदि सैकडों कैडेट्स उपस्थित रहे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.