Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गावां में धड़ल्ले से हो रहा ढिबरा का अवैध कारोबार

वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए ढिबरा लदे पिकअप वाहन को किया जब्त

663

गिरिडीह। जिले के गावां वन प्रक्षेत्र में ढिबरा का अवैध कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है और हैरत की बात तो यह है कि गावां वन विभाग की टीम के नाक के नीचे से ढिबरा माफिया इसे गिरिडीह भेज रहे हैं, जिस कारण अब दूसरे रेंज के रेंजर को कार्रवाई करनी पड़ रही है। इस बात खुलासा शुक्रवार को तब हुआ जब बेंगाबाद रेंजर सुरेश रजक को इसकी गुप्त सूचना मिली और उक्त ढिबरा लदे वाहन को जब्त किया। गांवा से ढिबरा लदा हुआ पिकअप गाड़ी गिरिडीह की ओर आ रहा था और इसी सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रेंजर सुरेश रजक के द्वारा प्रभारी वनपाल दिवाकर तांती के नेतृत्व में टीम गठित की गई और ढिबरा के अवैध कारोबार का खुलाशा किया गया।

इस संबंध में वन कर्मियों ने बताया कि उन्होंने छोटकी खरगडीहा की ओर से बेंगाबाद के तरफ आता हुआ एक पिकअप वाहन देखा, जिसे जांच किया गया तो उसमें ढिबरा लोड पाया गया। जबकि वाहन में लदे ढिबरा से सम्बन्धित किसी भी प्रकार का कागजात नही पाया गया। जिसके बाद टीम ने पिकअप वाहन को जप्त कर लिया। हालांकि इस दौरान मौके का फायदा उठा कर ड्राइवर वहां से फरार हो गया।

sawad sansar

छापेमारी टीम में प्रभारी वनपाल दिवाकर तांती, मुकेश दास, सुनील हेम्ब्रम, छोटू दास, पप्पू शर्मा, रोहित पंडित, चंदन दास, रमेश टुडू आदि वनरक्षी शामिल थे।

ITI

Comments are closed.