Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

खोरीमहुआ एसडीओ ने चलाया छापेमारी अभियान, ढिबरा लदे दो मिनी ट्रक जब्त।

अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन सख्त: एसडीएम।

0 381

गिरिडीह। खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में खनिज संसाधनों की अवैध ढुलाई एवं खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से खोरीमहुआ के अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन के नेतृत्व में दिनांक बीती रात विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से घोड़थम्बा-जमुआ मुख्य मार्ग में छापेमारी कर ढिबरा लदे दो मिनी ट्रक पकड़े गए। दोनों वाहनों को तत्काल जप्त कर धनवार थाना भेज दिया गया है। जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन ने कहा कि इस क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन एवं ढिबरा परिवहन का नेटवर्क सक्रिय था, जिसे समाप्त करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में अवैध खनन एवं ढुलाई में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। खनिज माफियाओं के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन सतत निगरानी कर रहा है और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि अवैध खनन से सिर्फ सरकारी राजस्व की क्षति ही नहीं होती, बल्कि इससे पर्यावरण व प्राकृतिक संसाधनों को भी गंभीर नुकसान पहुंचता है। इसीलिए प्रशासन इस प्रकार की सभी अवैध गतिविधियों पर पूर्ण विराम लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.