कांग्रेस के झारखंड सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी पहुंचे गिरिडीह, गिरिडीह और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के पार्टी नेताओं के साथ की बैठक

गिरिडीह। शहर के सिहोडीह स्थित एक विवाह भवन में कांग्रेस पार्टी की गिरिडीह और कोडरमा लोकसभा की संयुक्त रूप से समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं झारखंड के सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी उपस्थित थे । बैठक का मुख्य उद्देश्य संबंधित जिलों के संगठन के सशक्तिकरण और एसआईआर को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देना था।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री मरावी ने कहा की एसआईआर में एक भी पात्र मतदाता का नाम नहीं छूटे यह सभी कांग्रेस जन की जिम्मेवारी है। साथ ही जनता से सीधा संवाद कायम करने का एक मौका भी है। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओ का फर्ज है कि एक-एक घर तक पहुंच बनाने का काम करें।


वहीं बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि गिरिडीह जिले में कांग्रेस पहले की अपेक्षा सशक्त हुई है और इसके लिए हमारे कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं जिन्होंने बहुत मेहनत कर कर 80 फ़ीसदी से ज्यादा ग्राम पंचायत समितियां का वर्णन किया और 90% से ज्यादा बूथों पर हमारे पार्टी के बीएलए सक्रिय है। इस दौरान बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहर महथा, हजारीबाग जिला अध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल, धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, कोडरमा जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, लड्डू खान, विमल सिंह, जुनेद आलम एवं जिले से आए सभी प्रखंड अध्यक्षों ने भी बैठक को संबोधित किया।
बैठक में मोर्चा के अध्यक्ष अहमद राजा नूरी, युवा कांग्रेस के चंद रसीद, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष विनीत भास्कर, मोहम्मद निजामुद्दीन, सरफराज अंसारी, रणधीर चौधरी, इम्तियाज अंसारी, इतवारी वर्मा, गुलाम सरवर, नागेश्वर मंडल, मनीष राज, अनिल चौधरी, परवेज आलम, अख्तर अंसारी, अवधेश प्रसाद, विनोद कुशवाहा, चंदेश्वर साव, मनोज यादव, विजय यादव, राजेश तूरी, धनंजय सिंह, नवलेश सिंह, दिलीप राय, किशोर राय, अमित सिन्हा, अनंत कुमार मेहता, दिनेश विश्वकर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

